चिचोली (मनोज सातनकर)। कोविड  19 के तहत चल रहे टीके अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 31 जुलाई को उप स्वास्थ्य केन्द्र नसीराबाद के अन्तर्गत ग्राम बारंगवाड़ी मे  कोविड 19 के टीके का शिविर आयोजित किया गया था । जिसमे स्वास्थ्य विभाग की ओर से ए  एन एम दीपा सरनेकर एवं श्वेता डोंगरे 10 बजे वैक्सीनैशन शिविर पर पहुची जिन्होंने प्रथम डोज के 10 एवं द्वितिय डोज के दो टिके लगाये एवं जब लोगो को  शिविर की जानकारी लगी उससे पहले 11 बजे स्वास्थ्य कर्मी शिविर स्थल से यह कहकर चले गये कि यहाँ  पर संख्या ना होने के कारण स्वास्थ्य कर्मी  बिघवा ग्राम  चले गये स्वास्थ्य कमी जब जा रहे थे तभी विकलांग निर्भय यादव शिविर मे कोविङ 19 का प्रथम डोज लगवाने पहुँचा था मगर स्वास्थ्य कर्मीयो द्वारा  यह कहकर वापस कर दिया गया कि अगली बार जब शिविर लगेगा तब लगवा लेना एवं स्वास्थ्य कर्मी जाने के बाद भी लोग शिविर मे पहुँचे मगर उन्हे बैंरग वापस लौटना पड़ा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *