घोड़ाड़ोगरी। भाजपा मंडल घोड़ाडोंगरी द्वारा आज मंडल मुख्यालय के सेंट्रल चौक में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला जी ने फीता कटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में बबला शुक्ला ने कहा की कार्यालय पार्टी कार्यकर्ता एवम आमजन मानस के लिए एक शक्ति केंद्र बिंदु होता है जहां कार्यकर्ता अपनी रणनीति तय करता है वही आमजन आकार अपने कार्य और समस्या का निराकरण कर सकते है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसके पश्चात भाजपा के पितृ पुरुषो के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया एवम तिलक लगा सभी का मंडल अध्यक्ष राजेश महतो द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को मुंह मीठा करा एवं स्वल्पाहार वितरित किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामजीलाल उइके जी, गीता रामजीलाल उइके जी, राजेंद्र मालवीय ,विशाल बत्रा,कैलाश अग्रवाल,बिरदीचंद्र अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ,महेश अग्रवाल , ललित दुबे , नारायण मालवीय , राकेश अरोड़ा, दीपक उइके, इंदल यादव , जतिन आहूजा , आशीष वागड्रे ,राकेश अग्रवाल ,मनोज पाटणकर, दीपक मालवीय, आनंद अग्रवाल, उर्मिला तिवारी, सुरेखा चौधरी, बिजीलाल धुर्वे ,कृष्णा यादव,सिद्धार्थ बिहार, सागर शर्मा, निलेश ताराम,विजय गुप्ता, मोहित चौकसे , सहित प्रमुख कार्यकर्ता एवम नगर वासी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *