चिचोली। नगर के श्री तपश्री बोलबम धार्मिक सेवा मंडल के तत्वावधान में विगत 21 वर्षों से श्रावण मास मे कावड़ यात्रा का क्रम अनवरत जारी है. हालांकि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यात्रा में विशेष सुरक्षा बरती जा रही है लेकिन इसमे श्रद्धालुओं का उत्साह कम नही हुआ है इस वर्ष 28 जुलाई को सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के घोघरा घाट से जल भरकर कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कावड़ यात्रा में शामिल 50 शिवभक्त ताप्ती नदी का जल लेकर छोटा भोपाली स्थित महादेव के अभिषेक के लिए लगभग 100 किलोमीटर के सफर मे अग्रसर हैं।
कावड यात्रा चिचोली पहुंची तपश्री आश्रम में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह कावड़ यात्रा में शामिल सभी कावड़िए बैतूल की ओर रवाना हुए नगर के प्रमुख मार्ग से कावड़ यात्रियों के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं ने जयस्तभचौक पर उनका पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया । कावड़ यात्रियों को श्रद्धालुओं ने फलाहार भी कराया कावड़ यात्रा के विजय राठौर ने बताया कि कावड़ यात्रा का यह 21 वा वर्ष मे कावड़ यात्रा 2 अगस्त सोमवार को भोपाली स्थित छोटा महादेव धाम पहुंचेगी यहाँ सभी शिवभक्त ताप्ती नदी के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे इसके बाद यात्रा का समापन होगा।