सारनी। कोरोना वायरस (कोविड-19) जैसी संक्रमित वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने हेतु प्रदेश में लॉक डाउन किया गया है। इसके कारण गरीब परिवारों की आजीविका पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। ऐसी स्थिति में उनकी हर संभव सहायता की जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। वही सारनी नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत राज्य शासन ने कतिपय श्रेणियाँ निर्धारित की हैं, जिन्हें रियायती दर पर राशन दिया जाता है। राज्य के समग्र सामाजिक सुरक्षा पोर्टल पर उक्त श्रेणियों के लगभग 32 लाख ऐसे हितग्राही हैं, जिन्हें राशन प्राप्त करने की वर्तमान में पात्रता नहीं है, परन्तु उन्हें राशन की आवश्यकता हो सकती है। नपा उपाध्यक्ष बताया की नगर पालिका सारनी के 36 वार्डों मे हितग्राहियो को राशन नहीं मिल रहा है उन्हें जल्द से जल्द राशन दिया जाएगा। अभी सिर्फ कूपनधारियों को राशन दिया जा रहा था जिस क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया। किसी को परेशानी न हो। वही बैतूल जिले के सारनी नगर पालिका क्षेत्र के लिए 500 परिवार का खाद्यान्न आवंटित किया गया है। वही हम यह जानकारी nfsa.samagra.gov.in पोर्टल पर DSO लॉगिन में उपलब्ध है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *