चिचोली में चोरी की दूसरी वारदात, पुलिस सुस्त दहशत में नागरिक

Estimated read time 0 min read

चिचोली। बीते एक सप्ताह के अंदर चिचोली नगर में चोरों ने चोरी की दूसरी घटना की वारदात को अंजाम देते हुए चिचोली नगर के बस स्टैंड के निकट सोनम मोबाइल पर बीती रात धावा बोलते हुए मोबाइल सामग्री एवं ₹40 हजार के मोबाइल चोरी कर ली। सुबह दुकान संचालक ने शटर खोली तो अंदर का नजारा देखकर दुकानदार के होश उड़ गए, अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के ऊपर लगे टीन सेड को खोल कर दुकान के अंदर प्रवेश किया, एवं मोबाइल सहित अन्य सामग्री लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी लगते ही चिचोली थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना का मुआयना किया है। दुकान संचालक इदरीश खान ने बताया कि मोबाइल शॉप से लगभग 40, हजार के मोबाइल एवं मोबाइल की सामग्री चोरी गई है। इससे पूर्व भी चिचोली नगर के श्री यश श्री ज्वेलर्स में चोरों के एक गिरोह ने लाखों के जेवरात पर पर हाथ साफ किया था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours