चिचोली। नगर के दिवंगत युवा निक्की पटेल की स्मृति में इस वर्ष भी चिचोली नगर में बड़े स्तर पर युवाओं द्वारा रक्तदान कर अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। रक्तदान आयोजन से जुड़े राहुल पटेल एवं युवाओं ने बताया कि 23 जुलाई शुक्रवार प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्व०निक्की पटेल की पुण्य तिथि में रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 11 बजे स्वामी विवेकानंद स्कूल में रखा गया है। जो भी युवा स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहे तो वह निर्धारित समय में आकर रक्तदान कर सकते हैं ।