• पाथाखेड़ा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने समस्याओं को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री से की मोबाईल पर बात, जिले व प्रदेश की निकायो के कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा के लिए भोपाल जाएगा प्रतिनिधि मंडल

सारनी। पाथाखेड़ा के जुमड़े भवन में एक दिवसीय प्रवास पर आए भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय कोयला खदान मज़दूर संघ एवं नगर पालिका, नगर पंचायत मज़दूर संघ के सयुंक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर पालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला से निकाय के वर्ष 2007 के बाद से कार्यरत कर्मियों को विनियमित करने, कर्मचारियों की लंबित वेतन वृद्धि बहाल करने जैसी अन्य मांगे रखी। उन्होंने इन मुद्दों को लेकर तत्काल नगरीय प्रशासन मंत्री से चर्चा की।
पाथाखेड़ा आये क्षेत्रीय संगठन मंत्री से नगर पालिका, नगर पंचायत मज़दूर संघ के जिला अध्यक्ष  के के भावसार, महामंत्री हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में निकाय कर्मचारियों ने मुलाकात की। जिलाध्यक्ष के के भावसार ने बताया कि निकाय कर्मचारियों की समस्याओं से संगठन मंत्री जी को अवगत कराया गया। मुख्य रूप से वर्ष 2007 के बाद से कार्यरत निकाय कर्मियों को पूर्व वर्षों की भांति विनियमित करने, विनियमित कर्मियों को नियमित करने की मांग की गई। वहीं वर्षों से लंबित वेतनवृद्धि को तत्काल बहाल करने की मांग रखी गई। श्री भावसार ने बताया कि 2 वर्षों से पदोन्नति भी लंबित है। इसके अलावा निकाय कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ देने की मांग की। निकाय कर्मियों की समस्याओं को सुनकर क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला ने तुरंत ही नगरीय प्रशासन मंत्री  भूपेंद्र सिंह से मोबाईल के जरिये बात की। उन्होंने समस्याओं की जानकारी दी। यही नहीं प्रदेश के निकाय कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण करने के लिए संघ के साथ भोपाल में मीटिंग भी आहूत करने का आग्रह किया। संगठन मंत्री के आग्रह पर 1 से 4 अगस्त के बीच मंत्री ने बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष के के भावसार ने बताया कि नगरीय निकाय मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ बैठक के लिए एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल प्रवास करेगा। इस दौरान प्रदेश के निकाय कर्मियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर निराकरण कराया जाएगा। इस मौके पर बीएमएस के महेंद्र सिंह ठाकुर, भारतीय कोयला खदान मज़दूर संघ पाथाखेड़ा के अध्यक्ष प्रकाश राव, महामंत्री बिजेंद्र सिंह, सुदामा सिंह, अशोक मालवीय, नगर पालिका, नगर पंचायत मज़दूर संघ के निराकार सागर, रंजीत डोंगरे, ललित सोना, रामकरण पथरौट सहित अन्य कर्मचारी सदस्य उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *