• भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के पदाधिकारियों ने दिया पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन

घोड़ाडोंगरी। खरगोन लोकसभा के सांसद वरिष्ठ आदिवासी नेता गजेंद्र पटेल के फेसबुकआईडी पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अभद्र टिप्पणी की गई गजेंद्र पटेल के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी रवि शाक्य को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर टिप्पणी करने वालो के खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की गई।  इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय ,विशाल बतरा ने कहा कि भारत देश की संस्क्रति में इस तरह की गतिविधियों को कभी सहन नही किया गया है लेकिन विगत कुछ वर्षो से राष्ट्र विरोधी ताकत योजना बद्ध तरीके से ग्रामीण अंचल के युवाओं को गलत दिशा में ध्यान भटकाकर उनके दिल दिमाग मे जहर घोलने का काम कर रहे है। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने कहा कि कुछ व्यक्ति अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए और हिन्दू धर्म को तोड़ने की साजिश को लेकर काम कर रहे है और इस के लिए वो हमारे जनजाति समाज के युवाओं को खासकर टारगेट बना कर उनका ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे है। ज्ञापन देते समय प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना के जिला अध्यक्ष लखन यादव ने कहा  की हम ऐसे समाज के तोड़ने वालों का घोर विरोध करते है भारत के सविधान में सभी को स्वतंत्र विचार व्यक्त करने का अधिकार है लेकिन उसकी भी कुछ मर्यादा है और जो इस मर्यादा को तोड़ेंगे तो पूरा समाज उसके खिलाफ खड़ा रहेंगा ।
ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय,मीडिया सह प्रभारी विशाल बतरा, भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके,प्रधानमंत्री जनकल्याण के जिला अध्यक्ष लखन यादव,राकेश अरोरा,आशीष वागद्रे, आभाष मिश्रा, विकास सोनी,सिद्धार्थ बिहारे,मुरली यादव,चेन्तन अग्रवाल,वासु प्रधान,दीपक धुर्वे,यादव जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *