सारनी। नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को विनियमित करने, नियमित कर्मियों को समयमान, वेतनमान देने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर पालिका, नगर पंचायत मज़दूर संघ (बीएमएस) ने कलेक्टर के नाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन सौप। नगर पालिका, नगर पंचायत मजदूर संघ (बीएमएस) के जिला अध्यक्ष केके भावसार और जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया कि नगर पालिका में वर्ष 2007 से कार्यरत कर्मचारियों को विनियमित नहीं किया गया। वहीं नियमित कर्मचारियों को समयमान वेतनमान का लाभ भी नहीं दिया गया। जबकि शासन स्तर पर इसके लिए आदेश हो चुके हैं। भावसार ने बताया कि जिले भर के निकायों में कर्मचारियों की यही समस्या है। कलेक्टर के नाम ज्ञापन सीएमओ सीके मेश्राम को उन्होंने इन मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। भावसार व कुशवाहा ने बताया ज्ञापन में विनियमित कर्मचारियों को नियमित किये जाने की मांग भी की गई है। जल्द ही निराकरण नहीं होता तो जिले भर के निकायो में इसके लिए प्रदर्शन किया जाएगा। भावसार ने बताया कि अमला-सारनी विधायक श्री योगेश पंडागरे के नाम ज्ञापन शनिवार को विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह को सौप जाएगा।
बीएमएस ने की निकाय के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, सीएमओ को दिया ज्ञापन
+ There are no comments
Add yours