रानीपुर। घोडाडोंगरी तहसील कार्यालय मे केंद्र सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही मनमानी बढ़ती हुई महंगाई ,बढ़ते हुए बिजली के बिल, पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस ,खाने का तेल,यूरिया की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी रैली निकालकर प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र मेहतो के नेतृत्व मे तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा। जिसमे मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, उपाध्यक्ष सियाराम यादव,गुड्डा खातरकर , दुष्यंत महाले ,मदन चौहान ,सोनू खनूजा जी ,राजू कहार जी कुमानसिंग नर्रे जी जीवन वर्मा,शुभम साहू ,मुकेश महोबिया, रूपेश भोरवंशी,सुनील सलाम, राहुल इवने,नरेश सलाम,पवन तुमडाम,बबलू उइके, पिन्टू तुमडाम, ओमप्रकाश, शुभम,राजेंद्र, अजय सलाम , योगेश कवडे ,सोशल मिडिया विधानसभा अध्यक्ष अनुराग हाथिया एवं किसानों की उपस्थिति रही।