• रंजीत सिंह को विधायक डॉ पंडाग्रे ने अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया

सारनी। आमला सारनी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डाँ योगेश पंडाग्रे द्वारा सारणी क्षेत्र के जुझारू एवं लोकप्रिय नेता रंजीत सिंह  को सारणी नगर पालिका क्षेत्र की समस्त शासकीय बैठको एवं सार्वजनिक आयोजनों हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। जिसकी जानकरी विधायक योगेश पंडाग्रे द्वारा मुख्य महाप्रबंधक वेकोली पाथाखेड़ा,मुख्य अभियंता मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी सारणी,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सारणी,अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारणी,उत्तर वन मंडल अनुविभागीय अधिकारी उप संभाग सारणी,प्रबंधक मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सारणी, को दिनांक 5 जुलाई को पत्र जारी कर दी है। इस अवसर पर रंजीत सिंह ने कहाँ की आमला सारणी क्षेत्र के यशस्वी लाडले विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा मुझ पर विश्वास जताकर शासकीय एवं सार्वजनिक कार्य हेतु विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है क्षेत्र के समग्र विकास एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों को तत्परता के साथ पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। रंजीत सिंह ने आगे बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा समय-समय पर विभिन्न जिम्मेदारी दी है जिसे पूरी तनमैयता एवं निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास किया है आगे भी पूरी लगन निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करूगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *