सारनी। समाज सेवी सुप्रसिद्ध चिकित्सक आमला सारणी के विधायाक डा योगेश पंडाग्रे के जन्म दिवस 30 जून दिन बुधवार को एमपी पीजीसीएल हास्पिटल सारणी में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेता रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम, प्रशिक्षण वर्ग कार्य समिति सदस्य कमलेश सिहं,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा,मंडल महामंत्री किशोर बरदे,प्रकाश शिवहरे ने बताया की विद्यायक डाँ पण्ड्राग्रे जी के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी आमला सारणी विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के साथ सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक संगठन, व्यापारी संगठन और नगर के बुद्धिजीवीयो द्वारा रक्तदान शिविर में सहभागिता निभाई जाएगी। भाजपा नेता रंजीत सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता और रक्तदान करने वाले सभी रक्तदानीयो से रक्तदान शिविर मैं अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान शिविर को सफल करने की अपील की है।