सारनी। ग्राम जाजबोडी में जय बजरंग मानस मंडल समिति द्वारा हर प्रतिवर्ष अनुसार विशाल भंडारे का आयोजन होता था, जो कि लॉक डाउन के कारण इस वर्ष नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी बीमारी को देखते हुए ग्रामीण ने यह निर्णय लिया की भंडारे का आयोजन ना करके गरीब परिवार में सूखा अनाज बाँटा जाये। जिसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1पैकेट तेल, एक नमक पैकेट, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, एक हाथ धोने के लिए साबुन, 1 सर्फ पैकेट मोहन मोरे ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने दिया वही श्री मोरे ने सभी ग्रामवासियों से भी जरूरतमंदो को सहयोग देने का आग्रह एवं निवेदन किया। और सभी से अपील करी की वे घर में रहकर स्वस्थ रहें। श्री मोरे के साथ मुख्य रूप से ग्रामीणवासी भी सहयोग प्रदान किया। वही शुखंदन विश्वकर्मा, शिव दियाल सरपंच, यशवंत सहायक सचिव, सुखमन सलाम, शिवराज यादव, संजय यादव, शिवदीन इवने, कैलाश साहू, आनंद उइके, बादल इरपाचे उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *