सारनी। अंतर राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के शोभापुर सेक्टर में विवेक वाणी संघ बंगाली मंदिर पर मुख्य अतिथि जिला मंत्री रंजीत सिंह की उपस्थिति में योगा दिवस प्रभारी सुधा चंद्रा एवं योग गुरु पंजाब राव बारस्कर के द्वारा शोभापूर  सेक्टर के सभी कार्यकर्ताओं को योगा का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर रंजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में इंसान के हाथ में व्यायाम ही है जिसके माध्यम से हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को निश्चित तौर पर प्रतिदिन योगा करना चाहिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज सभी को यह संदेश दे रहे हैं। इस अवसर पर योगा दिवस प्रभारी सुधा चंद्रा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मंडल पर दो स्थानों पर युवा दिवस का कार्यक्रम किया जा रहा है इसी तारतम्य में शोभापुर में भी भाजपा के जिलामंत्री रंजीत सिंह जी के आतिथ्य  में यह कार्यक्रम किया जा रहा है योगा आज एक आवश्यक दैनिक कर्म के रूप में मनुष्य के जीवन में आत्मसात करता चला जा रहा है। योग गुरु पंजाब राव बारस्कर  ने योगा के अनेक आसनों के साथ कार्यकर्ताओं को योगा की शिक्षा दी ।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी की गई थी सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर पौष्टिक आहार भी ग्रहण किए ।इस अवसर पर मुख्य रूप से जगदीश पवार ,अशोक बारंगे ,प्रकाश शिवहरे, समीर मशीद,श्याम बिहारी, सुभाष डोंगरे, मदन चौधरी, रवि पांसे ,बॉबी हैदर ,कमल सोनी रामपाल ,अजय ठाकुर , शंकरमंडल,बंटी चौधरी ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *