• अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने मंडलो में किया योग

बैतूल। योग मात्र व्यायाम ही नही बल्कि शरीर के साथ ही मन को स्वस्थ रखने की कला भी है। हमे दैनिक जीवन दिनचर्या में योग को स्थान देना ही चाहिए। उक्त उदगार क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने भाजपा गंज मंडल द्वारा जिला कार्यालय विजय भवन पर अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, योग दिवस के जिला प्रभारी अतीत पंवार विषेष रूप से उपस्थित थे। सांसद श्री उइके ने कहा कि योग भारत की ओर से दुनिया को अनुपम भेंट है। उन्होेने इस अवसर पर योग को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी माना। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिस्क के लिए योग बेहतर विकल्प है। उन्होने कहा कि योग करने से बीमारीया शरीर से दूर रहती है। जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि योग भारत की अति प्राचीन विद्या है। जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होेने कहा कि कोरोना काल में योग की महत्ता भी सिद्व हो सकी है। योग ने इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के स्वस्थ होने में बडी भूमिका निभाई। श्री शुक्ला ने सभी से योग को जीवन में अपनाने की सलाह दी। कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए सीमित संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओ को पंतजलि संस्थान के योगाचार्य सुनील कुबडे और हितेष पटेल ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर मंडल के योग प्रभारी जयकिषोर, साक्षी सतीजा, सतीष महाते, दिलीप सतीजा, आषीष पंवार इत्यादि उपस्थित रहे। जिले के 29 मंडलो में हुए कार्यक्रम – कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेष नेतृत्व के निर्देष थे कि मंडल में केवल 2 स्थान पर ही योग कार्यक्रम किए जाए। नेतृत्व के अनुपालन में जिले के 29 मंडलो में 2 – 2 स्थानो पर अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए मनाया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *