सारनी। महाविद्यालय में प्रवेशित समस्त विद्यार्थियों नियमित, स्वाध्यायी को सूचित किया जाता है की विश्वविद्यालय के आदेशानुसार अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा ओपन बुक के माध्यम से सम्पन्न की जा रही है। इस हेतु संबंधित कक्षा के विद्यार्थी संबंधित विश्वविद्यालय छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय,बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की वेबसाइट का अवलोकन करें। छिन्दवाड़ा विश्वविद्यालय के प्रश्न पत्र 10 जुन को एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के प्रश्न पत्र दिनांक 11जुन को विश्वविद्यालय की वेब साइट पर अपलोड कर दिये जावेंगे। सभी प्रश्न पत्र डाउन लोड कर विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित उत्तरपुस्तिका में उत्तर लिखकर संबंधित महाविद्यालय में नियत तिथि तक जमा करें। अथवा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से संबंधित विद्यार्थी स्पीड पोस्ट के माध्यम से विश्वविद्यालय को भी दिनांक 18 जुन समय 4 बजे तक प्रेषित करें। स्पीड पोस्ट से उत्तरपुस्तिका महाविद्यालय में जमा नहीं की जावेगी. इसके लिए महाविद्यालय जिम्मेदार नहीं होगा। निर्धारित तिथि के बाद महाविद्यालय में उत्तरपुस्तिका जमा नहीं की जावेगी। उत्तर पुस्तिका में विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित कवर पेज एवं प्रवेश पत्र आवश्यक रूप से संलग्न करें।