कोल नगरी में चोरियो का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपियों हुए गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read
  • 90 हजार की हुई बरामदगी

सारनी। कोल नगरी में दो अलग अलग स्थानों पर चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है।घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर करीबन 90 हजार की बरामदगी की है। इस मामले का पुलिस ने मंगलवार को एसडीओपी अभयराम चौधरी ने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में खुलासा किया है। एसडीओपी श्री चौधरी ने बताया कि कोल नगरी ने चोरी कि घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिये । एसपी सिमाला प्रसाद एवं एडिशनल एसपी  श्रद्धा जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी अभयराम चौधरी के मार्गदर्शन में टीआई महेंद्र सिह की टीम ने जाच कर चोरियो का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी श्री चौधरी ने बताया की पाथाखेड़ा के क़य्यूम आसान सलीम खान के घर मे घुस कर गेस सिलेंडर,एलसीडी,गैस चूल्हा,मिक्सी,एंडेक्सन चूल्हा ,बर्तन,कपड़े एवं अन्य घरेलू सामान की चोरी हुई। टीम प्रभारी राकेश सरेआम, सब इंस्पेक्टर रवि ठाकुर,सहायक उप निरीक्षक एसएम हुसैन, जीपी बिल्लोरे, आरक्षक गजानन्द, विनोद,सोनू,रमेश, कमलेश, नगर सैनिक शुभाष,राधे ने मुखबिर की सूचना पर आदतन अपराधी भूरा पिता मंगल,शिवकुमार, गोलू पिता कैलास को पकड़कर पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों पर अपराध क्रमांक 303/ 2021 धारा 457/380 एवं अपराध क्रमांक 305/ 380 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का खुलासा करने पर भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिह, भाजपा मण्डल अध्यछ नागेन्द्र निगम,कांगेस नेता मोहम्मद इलियास, भगवान जावरे,सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय ने सारनी पुलिस को बधाई दी है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours