• 33 मरीज स्वस्थ्य होकर हुए डिस्चार्ज

बैतूल। बैतूल शहर के प्रसिद्व आर्थाेपेडिक सर्जन डा.ब्रजेश वामनकर विजय कोविड सेेंटर की जिम्मेदारी संभाल रहे है। इनके साथ शूरू से ही सेवाए दे रहे सहयोगी के रूप में भोपाल के बसंल एवं एलबीएस हास्पिटल के अनूभवी डा. देवेन्द्र चढोकर एवं डा.भालेकर भी सहयोग कर रहे है। जैसा की सर्व विदित है कि डा. योगश पंडागे्र के मार्गदर्शन मे यह पूरा कोविड सेंटर चल रह है। इस कोविड सेंटर में शासन द्वारा तीन कोविड सेंटरो की जिम्मेदारी संभाल रहे डा.रजनीश शर्मा भी जो शासकीय डा. है वे भी अपना मार्गदर्शन प्रदान कर रहे है। इसके साथ ही साथ समय समय पर मार्गदर्शन देने का काम डा.मनीष लश्करे ,डा.नूतन राठी,, डा.श्याम सोनी भी समय समय पर अपनी सेवाएं और मार्गदर्शन दे रहे है। उक्त जानकारी संचालन समिति के सदस्य डा.अरूण जयसिहंपुरे ने दी है। तैतीस मरीज हुए डिस्चार्ज – विजय कोविड सेंटर से 26 मई बुधवार को पांच कोविड मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही अब तक कुल तैतीस 33 मरीज कोरोना बीमारी से स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *