आमला। विकासखंड समन्वयक अरविंद माथनकर, कोरोना वालियंटियर अरविंद पाटनकर द्वारा शिवाजी वार्ड आमला नगर पालिका जिला बैतूल मे भ्रमण के दौरानको सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आवश्यक दवाई लेने और इलाज कराने की समझाइश दी। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाए रखने और कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की समझाइश दी गई।