सारनी। जिला कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक में सोनोग्राफी मशीन लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।वहीं जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला सचिव रमजान सिद्दीकी और नगर अध्यक्ष सुखदेव बबलू वामनकर ने बताया कि घोड़ाडोंगरी , सारनी पाथाखेड़ा में सैकड़ों गांव एवं नगरीय निकाय के 36 वार्डों में आमजन रहते हैं लेकिन सोनोग्राफी मशीन नहीं होने की वजह से लोगों को परेशान होकर बैतूल या भोपाल जाकर अपना इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता है।
इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में परेशान होकर बैतूल लगभग 60 किलोमीटर आने जाने में बहुत परेशानी होती है। इसमें इस बात को ध्यान में रखकर बिना विलंब किए हुए सोनोग्राफी की मशीन घोड़ाडोगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाना चाहिए। गरीब असहाय लोगों को सोनोग्राफी मशीन नहीं होने के कारण परेशानी का सामना ना करना पड़े और आसानी से उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध हो जाए।वहीं ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव सचिव भोला कांति, प्रदीप नागले,विनोद बिहारी,मिराज ममता साहू,दिनेश चौरे उपस्थित थे।