एलईडी बल्ब चोरो चढ़े पुलिस के हत्थे

Estimated read time 0 min read
  • मुखबिर की सूचना पर बल्ब चोरों को पकड़ने में मिली सफलता

सारनी। दुकानों के सामने लगे एलईडी बल्ब चोरी ने दुकानदारों व लोगों की नींद उड़ा दी थी,व्यापारी संघ द्वारा घोडाडोंगरी पुलिस को लिखित आवेदन व घटना की सूचना दी गई और दुकानों के बाहर लगे एलईडी बल्ब चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की थी। पुलिस ने भी मामले को साधारण ना समझते हुए भविष्य में किसी बड़ी घटना की साजिश मानते हुए सजगता दिखाएं और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जिसमें चोरों की हरकत कैद हो चुकी थी,सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश पुलिस गुपचुप तरीके से कर रही थी वहीं पुलिस ने चोरों को ढूंढने के लिए अपन मुखबीर के माध्यम से भी चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही थी इसी बीच पुलिस ने सजगता और गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने एल ई डी बल्ब चोरों को शुक्रवार उन्हीं के घरों से दुधावानी मे गिरफ्तार किया पुलिस ने मुखबीर के माध्यम से चोरों का पता लगा कर उनके गांव पहुंचकर चोरों को घर मैं ही पकड़ लिया।घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी एसआई रवि शाक्य ने बताया कि नगर में और भी छोटी मोटी असामाजिक गतिविधियों की जानकारी भी पुलिस को लग रही थी चोरों से और भी अन्य गुम वाहन चोरी गई चीजों के पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। चौकी प्रभारी रवि शाक्य ने बताया कि एलईडी बल्ब चोरी के मामले में पुलिस ने दुधावा ने निवासी रोहित पिता जगदीश,राज कुमार पिता अमर परते को शुक्रवार को पूछताछ के लिए चौकी लाया गया है।पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है,और अन्य पूछताछ कर रही हैं पूछताछ के पश्चात ही पता लगेगा कि इन लोगों की और किन किन गतिविधियों में लिप्तता पाई जाती है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours