• पार्टी व पूर्व सांसद खण्डेवाल की पहल की सराहना

बैतूल। एक दिवसीय बैतूल दौरे पर आये प्रदेष के कृषि मंत्री एवं बैतूल जिले के कोविड 19 प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में शुरू किए गए विजय कोविड सेंटर का निरीक्षण कर सुविधाओ का जायजा लिया और मरीजो से हालचाल जाने। कृषिमंत्री ने शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए पीपीई किट पहन कर सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे प्रभारी मंत्री के साथ थे। प्रभारी मंत्री विजय कोविड सेंटर मंे लगभग दो घंटे तक रूके। सेंटर का निरीक्षण के बाद श्री पटेल ने सेवा कार्य की जमकर सराहना की और अन्य जिलो को इसका अनुसरण करने की बात कही। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनावी राजनीति तक सीमित रहकर काम करने वाली पार्टी नही है। बल्कि संकट और आपदा के समय भी जनता की सेवा के लिए आगे आकर काम करने वाली पार्टी है। श्री पटेल ने कोविड सेंटर मे कार्य करने वाले समस्त चिकित्साकर्मी स्टाफ व पार्टी कार्यकर्ताओ की भी सराहना की। निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने मरीजोे से मिल रहे ईलाज एवं सुविधाओ की भी जानकारी ली। इस दौरान एक मरीज ने प्रभारी मंत्री को बताया कि उसका पहले निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था जहां उसका खर्च लगभग 10 हजार रूपये प्रतिदिन बताया गया गया था। जबसे वह विजय कोविड सेंटर में भर्ती हुआ उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। सेंटर में भर्ती मरीजो ने प्रभारी मंत्री को बताया कि दवाईया, आक्सीजन, सीटी स्केन की सुविधा के साथ ही भोजन निषुल्क व अच्छा मिलना बताया। उन्होने सेंटर के सेवा भावी लोगो की भी तारिफ की।

कलेक्टर , सीईओ ने भी किया निरीक्षण – प्रभारी के मंत्री के जाने के बाद कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस , जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी ने विजय कोविड सेंटर का निरीक्षण कर शासन के दिषा निर्देषो और मापदंडो का जायजा लिया। और व्यवस्थाओ पर संतोष जताया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, डा. अरूण जसंसिंहपुरे, डा. महेन्द्रसिंह चैहान, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैघ, राजेष आहूजा, राजसिंह परिहार, दीपक सलूजा, पूरन साहू, अबिजर हुसैन, कैलाष बंडू धोटे, राजा सूर्यवंषी, पवन यादव, लालू साहू, सावन्या शेषकर, अनिल मंडलकर, रवि सोनी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सांसद के निवास पहुचे प्रभारी मंत्री – बैतूल दौरे पर आए प्रभारी मंत्री कमल पटेल सांसद दुर्गादास उइके के निवास पर पहुचे और उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्वांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि सांसद श्री उइके की माताजी का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था। इस दौरान प्रभारी के साथ पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *