सारनी। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी में स्व सुरक्षा निधि समिति विगत 45 वर्षों से कर्मचारी एवं अधिकारियों के हित में कार्य कर रही है। स्व. सुरक्षा समिति के सचिव अम्बादास सूने ने बताया कि समिति का उद्देश्य नियमित सदस्यों के आकस्मिक निधन पर परिवार को आर्थिक सहायता देना है। कंपनी केडर के नियमित कर्मचारी अधिकारी भी स्व सुरक्षा निधि समिति के सदस्य बन सकते हैं। समिति के नियमित सदस्य जो सेवानिवृत्त होते हैं, उन्हें भी सहयोग राशि के साथ ही स्मृति-चिन्ह प्रदान किया जाता है। समिति अपने स्थापना काल से ही अच्छा कार्य कर रही है और जिस पवित्र उद्देश्य के लिए समिति की स्थापना की गई थी, आज फलीभूत हो रहा है। स्व सुरक्षा निधि समिति के सचिव अंबादास सूने ने बताया कि मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने सहयोग राशि पुनः समिति को वापस देते हुए बताया कि समिति की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए यह सहयोग जरुरी है। इसी पवित्र उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च को अतिरिक्त मुख्य अभियंता-एक के पद से सेवानिवृत्त हुए एसआर सोनी ने अपनी राशि समिति को वापस दी। बीके श्रीवास्तव कार्यालय सहायक श्रेणी-2 लेखाधिकारी कार्यालय जबलपुर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एक सारनी के कार्यालय में ही कार्यरत सुरेश नावलेकर कार्यालय सहायक श्रेणी – दो ने भी सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पत्र लिखकर अपनी राशि समिति को देने की स्वीकृति प्रदान करते हुए, अतिरिक्त पाँच हजार एक रूपये का चेक मुख्य अभियंता सरज चौहान को सौंपा। समिति के सचिव अंबादास सूने ने कहा कि समिति को आर्थिक सहयोग करने वाले सभी कार्मिकों के प्रति समिति कृतज्ञ है एवं सभी सदस्य प्रेरणा ले सकते हैं। साथ ही कंपनी केडर के कार्मिकों को भी समिति के कार्य मे जिम्मेदारी लेना चाहिए।
सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों ने समिति को दिया सहयोग
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours