कोल माफिया पर होगी कार्रवाई-एसडीओपी चौधरी

Estimated read time 1 min read
  • पुलिस ने अवैध खदानों पर मारा छापा

सारनी। पुनर्वास क्षेत्र चोपना के डुलारा गांव में मंगलवार को एसडीओपी अभय राम चौधरी चोपना थाना प्रभारी सतीश अंधवान के नेतृत्व में चोपना सारणी पाथाखेड़ा पुलिस टीम ने अवैध कोयला खदानों पर दबिश दी। कोयला भंडारण जप्त करने पहुंची हालाकी कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर भंडारण नहीं मिला मगर पुलिस ने इन पर लगातार नजर रखने एवं खदानों एवं खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढों को बंद कराने की कार्रवाई करने की बात कही।एसडीओपी अभय राम चौधरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चोपना प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ,थाना सारणी से सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर सिंह, एसडीओपी कार्यालय सारणी के 15_20 अधिकारी कर्मचारी बल द्वारा डुल्हारा क्षेत्र में अवैध कोयला स्टॉक की जंगल में सर्चिंग की गई कोई अवैध कोयला का स्टॉक नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि अवैध कोयला के उत्खनन, भंडारण, परिवहन को रोकने हेतु थाना प्रभारी चोपना, घोड़ाडोंगरी, रानीपुर को निर्देशित किया गया है कोल माफियाओं पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं  ज्ञात हो कि कोल माफिया सूरज मर्सकोले की दो माह पूर्व कोरोना से मृत्यु हो चुकी है फगन के विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण प्रस्तुत किया गया है।कोल माफियों के विरुद्ध शक्ति से कार्यवाही की जावेगी इस प्रकार के अभियान समय समय पर जारी रहेंगी।
चोपना थाना प्रभारी सतीश अंधवान ने बताया कि डूल्हारा गांव में  कोयले की अवैध खदान संचालित होने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां अवैध कोयला खनन करते कोई व्यक्ति नहीं मिला लेकिन मौके से कुछ गड्ढे मिले हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग को सूचना दे दी गई है। आगे भी यदि अवैध खनन की सूचना मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान  ASI अर्जुन सिंह, प्रधान आरक्षक इस्तयक अली, आरक्षक नीरज पांडे, कमलनाथ चौरे, प्रिंस अहिरवार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
शनिवार को कोयले से भरी पिकअप पकड़ी
एसडीओपी अभय राम चौधरी ने बताया कि अवैध कोयला परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत शनिवार सुबह घेराबंदी कर रानीपुर थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के पास कोयले से भरी पिकअप क्रमांक एमएच31 एफसी1482 को पकड़ा गया उन्होंने बताया कि अवैध कोयला भरा पाए जाने पर रानीपुर थाने में अपराध क्रमांक53/21 धारा 379 भादवि 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम 1984 का अपराध पंजीबद्ध कर वाहन जप्त किया गया एवं आरोपी सुनील परते पिता अमरलाल परते को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया उन्होंने बताया कि लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा एवं डुल्हारा में अवैध कोयला खदानों को बंद कराया जाएगा निगरानी रखी जाएगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours