सारनी। इन दिनों जहां आमजन कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन के निर्देश का पालन कर रहे हैं भाई कुछ लोग इस दौरान इन नियमों को तोड़ भी रहे हैं।परंतु इन्हें समझाइश देते हुए दिन रात एक कर के पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी सहित फ्रंट लाइन वर्कर्स ही अपनी जान दांव पर लगाकर देश सेवा में लगातार लगे हुए हैं और इनमें कुछ कोरोना योद्धा देश सेवा करते-करते संक्रमित होकर अपनी जान भी गवां रहे हैं। ठीक है ऐसे ही सारनी थाना अंतर्गत पाथाखेडा चौकी में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक ने कोराना से जंग हार ली और उनकी मृत्यु हो गई। पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरयाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक भाउराव सोनी 6 मई 2019 से पाथाखेडा चौकी में पदस्थ थे, इस दौरान वे हमेशा हर कार्य में तत्पर रहकर आमजन की सेवा कर रहे थे। परंतु वह बीते दिनों कोराना संक्रमित हो गए तथा 26 अप्रैल 2021 को 58 वर्षीय पाथाखेडा चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक भाउराव सोनी की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उनका उपचार जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 1 सप्ताह पहले ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर उन्हें रखा गया। जिसके पश्चात 11 मई मंगलवार को उनका निधन हो गया। प्रधान आरक्षक का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल का तहत किया गया। वही प्रधान आरक्षक के कोविड संक्रमण के कारण निधन होने पर पुलिस महकमे में काफी शोक की लहर है। सारणी एसडीओपी अभय राम चौधरी एवं थाना महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने एक और जांबाज पुलिसकर्मी खो दिया जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
आमजन की सुरक्षा करते हुए थे प्रधान आरक्षक भाऊराव सोनी संक्रमित,आखिर में हार गये जंग
+ There are no comments
Add yours