बैतूल. जिले से राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार गगनदीप खेरे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं स्थानीय राजनेताओं से मीडिया की इस संकट की घड़ी में सहायता करने की अपील करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पूरे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है जिसके तारत्म्य में शासन द्वारा अर्थव्यवस्था को सुचारू लाने हेतु विभिन्न उपचार किए जा रहे हैं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा राहत पैकेज पूर्व में घोषित किए जा चुके हैं इसी तर्ज पर इस वर्ष भी राहत पैकेज घोषणा करने की तैयारी में केंद्र एवं राज्य सरकारें हैं लेकिन विडंबना है कि सबकी परेशानी में हमेशा साथ निभाने वाले मीडिया जगत का ध्यान राहत पैकेजो की घोषणा के समय केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा नहीं रखा जाता है आने वाले समय मे घोषित होने वाले राहत पैकेजों में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किए जाने चाहिए साथ ही वर्तमान में प्रदेश के राजनेता एवं स्थानीय राजनेता जो प्रतिदिन प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हैं और अपनी वाह वाह एवं फोटो निशुल्क इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दिखाते हैं प्रिंट मीडिया में छपवाते हैं मीडिया के इस बुरे वक्त में साथ खड़े होना चाहिए हैं और पत्रकारों को आर्थिक मदद करना चाहिए मीडिया से जुड़े अंतिम श्रेणी के पत्रकार जो जमीनी रिपोर्टिंग करते हैं को किसी भी प्रकार से आर्थिक मदद नहीं मिल रही हैं जिसके कारण मीडिया कर्मियों के समक्ष अस्तित्व का सवाल उत्पन्न हो गया है केंद्र एवं राज्य सरकारों ने राहत पैकेजो में देश के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया को प्रोत्साहित करने आर्थिक रूप से मदद करने की योजना बनाना चाहिए साथ ही जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग करने वाले सभी पत्रकारों को कुरोना योद्धा मानना चाहिए और शासकीय सेवकों की तरह सभी पत्रकारों को चिकित्सा एवं बीमा सुविधा प्रदान की जानी चाहिए स्थानीय स्तर पर स्थानीय राजनेताओं ने अखबार विक्रेताओं हांकरो जमीनी पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों वेबसाइट संचालकों स्थानीय अखबार संचालकों एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी साथियों को आर्थिक रूप से मदद करना चाहिए ताकि समाज को हमेशा मजबूती प्रदान करने वाला प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ कायम रह सके

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *