बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.के. तिवारी ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के बीच की उम्र वाले हितग्राहियों का 5 मई 2021 को केन्द्रीय विद्यालय बैतूल में टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीकाकरण के इस तृतीय चरण में 18 से 44 वर्ष के बीच की उम्र के हितग्राहियों का बैतूल जिले में जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय गंज बैतूल में स्थित टीकाकरण केन्द्र पर टीकाकरण किया जायेगा। यह टीकाकरण केवल ऑनलाइन पंजीकृत 100 हितग्राहियों के लिए होगा। इसके अतिरिक्त सुभाष विद्यालय, आईटीआई सदर, क्रीड़ा परिसर हमलापुर एवं एमएलबी कोठी बाजार बैतूल में स्थित टीकाकरण केन्द्रों पर 45 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों का टीकाकरण किया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *