• जिले के कोविड प्रभारी एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने किया चिचोली कोविड केयर सेंटर एवं गवासेन चेकपोस्ट का निरीक्षण
  • कहा- घर-घर सर्वे कर संक्रमित लोगों की तलाश की जाए
  • जनता कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाएं
  • संक्रमण के लक्षण दिखने पर लोग छिपाए नहीं अपितु उपचार करवाए

चिचोली। कोविड-19 संक्रमण को रोकने और इसकी सतत समीक्षा के लिये बनाये गये जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल बुधवार को जिले में कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करने जाते वक्त कुछ समय के लिए वे चिचोली में रूकें यहां उन्होंने जयस्तंभ चौक के कन्या छात्रावास में बनायें गयें कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया,और यहां प्राथमिक उपचार कर रहे कोरोना पाजेटिव मरीजों की स्थिति जानी और तहसीलदार एवं बीएमओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके पहले हरदा की ओर से आते समय जिले की सीमा पर गवासेन में बनाए गए चेकपोस्ट का भी उन्होंने निरीक्षण किया और एक आम नागरिक की भांति अपनी थर्मल स्कीनिंग भी करवाई इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बगैर जांच पड़ताल किये किसी को भी आने-जाने ना दिया जाय, साथ हीं घर-घर सर्वे कर संक्रमित लोगों की तलाश की जाकर उनको उचित उपचार दिया जायें।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे संक्रमण के लक्षण दिखने पर छिपाएं नहीं,अपितु तत्काल अस्पताल जाकर जांच कराएं एवं उचित उपचार कराएं।मंत्री कमल पटेल ने चिचोली तहसीलदार ओपी चोरमा एवं टीआई अजय सोनी से कहा कि कोरोना कर्फ्यू का आमजनों से सख्ती से पालन कराया जाय ताकि कोरोना संक्रमण की चैन को टोड़ी जा सके।इस दौरान चिचोली तहसीलदार ओमप्रकाश चोरमा,प्रशिक्षु नायब तहसीलदार अखिलेश कुशराम, चिचोली टीआई अजय सोनी सहित चिचोली का राजस्व अमला मौजूद रहा था,, बुधवार की शाम मंत्री कमल पटेल बैतूल की ओर रवाना हुये जहां पहुंच कर उन्होंने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैस,एसपी सिमाला प्रसाद एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रमुखों के साथ बैठक की और कोविड़ संक्रमण को रोकने के तमाम प्रयासों को करने के निर्देश अधिकारियों को दियें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *