सारनी। देश में कोरोना के चलते सामुहिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं।  इस समय जितनी सामाजिक दूरी बनी रहे , उतना ही अच्छा है। इसलिए संस्कार भारती मध्य  भारत प्रांत के सह – महामंत्री मोतीलाल कुशवाह ने आग्रह किया कि संस्कार भारती के सभी सदस्य अपने अपने घर पर ही पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण के रूप में मनाये । संस्कार भारती के अध्यक्ष अंबादास सूने एवं महामंत्री दीपक वर्मा ने बताया कि  सनातन संस्कृति मे पृथ्वी को मा  के रूप में पूजा जाता है ।  पर्यावरण की दृष्टि से आज पृथ्वी को अधिक से अधिक हरा भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। भू अलंकरण के रूप में पृथ्वी का शृंगार करना ही हमारा लक्ष्य है। तभी हम मानव जीवन को बचा सकते हैं। संस्कार भारती सारनी ईकाई की सदस्य कल्पना सोनी ने रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है । अनेक सदस्यों ने भू अलंकरण दिवस अपने अपने घरों में ही मनाया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *