बैतूल। कोरोना संक्रमण नियंत्रण एवं टीकाकरण अभियान में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे -मैं कोरोना वालियंटर- अभियान के तहत जिले में अब तक 2000 से अधिक ऑनलाइन पंजीयन कराया जा चुका है तथा जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं सीएमसीएलडीपी के छात्रों द्वारा भी ऑनलाइन पंजीयन कराकर लोगों के बीच जाकर कोरोना से लडऩे के लिये बचाव की जानकारी एवं टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। मास्क जागरूकता अभियान के तहत पटट्न ब्लॉक के मोरंड ग्राम के कोरोना वालेंटियर श्री मुन्ना उइके द्वारा 250 मास्क का वितरण किया गया और कार्य स्थल पर मजदूरों को मास्क पहनने के लिये जागरूक किया गया।
इसी तरह मोहल्ला/टोली संगठन के तहत घोड़ाडोंगरी के ग्राम बज्जरबाड़ा में कोरोना वालेंटियर श्री पवन परते द्वारा ग्राम में बने क्वारेंटाइन सेंटर में, शाहपुर के ग्राम तारा में बने क्वारेंटाइन सेंटर में श्री कमल इरपाचे द्वारा एवं मुलताई में बने क्वारेंटाइन सेंटर में नारायण पंवार व कैलाश कुमार द्वारा सेवाएं प्रदान कर सहयोग किया जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *