बैतूल। जिले में लगातार कोविड का टीका लगवाने हेतु वृद्धजन आगे आ रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड का टीका प्रभावी एवं कारगर है इसलिए जिले के वृद्धजनों द्वारा आगे आकर कोविड का टीकाकरण कराया जा रहा है।
बैतूलबाजार के कोविड टीकाकरण केंद्र पर 19 अप्रैल 2021 को 86 वर्षीय श्री छुन्नीलाल राठौर निवासी राजेंद्र वार्ड बैतूलबाजार ने अपना टीकाकरण कराया।राठौर ने कहा कि कोरोना बीमारी से बचाव बहुत आवश्यक है। जो भी पात्र नागरिक हैं, वे टीकाकरण अवश्य कराएं और इस बीमारी से स्वयं भी बचें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *