बैतूल। देश प्रदेश सहित बैतूल जिले में बढती कोरोना महामारी को देखते हुए अनेक समस्याएं भी सामने आ रही है। जिससे निपटने के लिए सरकारी अमला अपने स्तर पर कार्य कर रहा है। वहीं समाज सेवी भी आगे आ रहे है। वैष्विक बीमारी कोरोना धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है। इससे होने वाली मृत्यु के बाद शवो को मोक्षधाम तक पहुंचाने में भी दिक्कते आ रही है। जिसे देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जो हमेषा ऐसे ही कार्यो में आगे रहते है ने शवो को मोक्षधाम पहंुचाने के लिए एक वाहन प्रषासन को सौपा है। जिससे कोरोना से हुए मृत्यु वाले शवो को मोक्षधाम तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे समस्या से कुछ राहत मिलेगी। शनिवार को भाजपा के गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, चिकित्या प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.अरूण जयसिंगपुरे ने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा.बारंगा को वाहन सौपा। गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने बताया कि शव वाहन हेतू पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के मोबाईल नंबर 9425002539 , डा.अरूण जयसिंगपुरे मोबाईल 9425656812, मुकेष खंडेलवाल मोबाईल 9425002066, पुरूषोत्तम गव्हाडे मोबा. 9406936906, प्रकाष 9407282789 से संपर्क किया जा सकता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *