बैतूल। भारत को दुनिया का एक आदर्श लोकतंत्र बनाने में बाबा साहेब अंबेडकर का बहुत बडा योगदान है, परंतू दुर्भाग्य रहा कि आजादी के बाद देष के संविधान निर्माता को कांग्रेस ने वो सम्मान नही दिया जिसके वे हकदार थे। उक्त विचार क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन मे भारत रत्न संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर उन्हे श्रृद्वांजलि देते हुए व्यक्त किए। जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में शासन की कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बाबा साहेब की जन्म जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सांसद श्री उइके ने कहा कि बाबा साहेब के विचारो को सही मायनो में भाजपा ने जमीन पर उतारने का प्रयास किया। उन्होने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने ही उन्हे भारत रत्न का सम्मान प्रदान किया और उनकी स्मृतियो को सहेजने का कार्य किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रृद्वांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहेब सर्वहारा वर्ग के मसीहा थे। उन्होने जीवन पर्यंन्त गरीबो, शोषितो ,पिछडो के उत्थान के लिए काम किया। श्री शुक्ला ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओ से बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेष आहूजा, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीष जौधलेकर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन, नरेष जावलकर, देवेन्द्र बर्थे, रितेष बर्थे आदि मौजूद थे।
भारत को आदर्श लोकतांत्रिक देश बनाने में बाबा साहेब का अहम योगदान – सांसद
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours