
सारनी। महात्मा ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती 11 अप्रैल से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती 14 अप्रैल तक केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 की रोक थाम के लिए पुरे देश में टीका उत्सव का आयोजन किया गया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, भाजपा टीकाकरण अभियान के मंडल प्रभारी किशोर बरदे, भाजपा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया की नगरीय क्षेत्र सारनी कोविड-19 टीकाकरण के 5 केंद्र संचालित किए जा रहे थे पांचो केंद्रों में टीका उत्सव के दौर 2840 लोगो टीकाकरन किया गया। कोविड-19 का टीका पूर्ण तरह सुरक्षित है कोरोना वायरस रोकथाम के लिए कारगर उपाय कोविड-19 का टीका लगवाना है कोविड-19 के टीकाकरण अभियान क्षेत्र के पांचो टीकाकरण केंद्र पर सतत चलता रहेगा सभी नगर वासियों से अपील है कि वह टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर कोविड-19 का टीका आवश्यक रूप से लगवाए।
+ There are no comments
Add yours