रानीपुर। रानीपुर थाना प्रभारी रोहित कच्छावा का प्रमोशन होने पर उन्हें बैतूल जिले से धार जिला के लिए रवाना किया गया। प्रमोशन मिलने पर रानीपुर थाना के एसआई अवधेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रवि पटेल, ललिता इवने, आरक्षक संदीप यादव, संदीप इवने,सहीत थाना स्टाफ वह रानीपुर के पत्रकारों ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की है ।गौरतलब है कि रानीपुर थाना प्रभारी रमेश पिपलोद दिया का स्वास्थ्य खराब हो जाने के पश्चात उन्होंने रानीपुर थाने की कमान संभाली थी और रानीपुर प्रभारी बनते ही उनका प्रमोशन हो गया और उन्हें बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने धार जिले के लिए रिलीव कर दिया गया।