सारनी। जिला प्रशासन के 10 दिवसीय लॉक डाउन के चलते नपा क्षेत्र सारनी की सड़को पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बार के लॉक डाउन में पुलिस की सख्ती में बेहद कमी देखने को मिली है।टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन ने बढ़ते कॅरोना को देखते हुए दस दिनों तक लॉक डाउन घोषित किया है। उन्होंने कहा कि लक डाउन में आवश्यक सेवाओं को बहाल रखा है। शहर के सभी धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है। धार्मिक स्थलों पर 5 से कम संख्या में पूजा एवं इबादत की छूट दी गई है।एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई दलबल के साथ लगातार दौरा कर रहे है। आम लोगों को बेवजह घूमने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। एसडीओपी श्री चौधरी ने कहा कि कॅरोना बीमारीं जिले में लगातार पैर पसार रही है। कॅरोना से बचने के लिए लोगो को हिदायत दी जा रही है। लॉक डाउन के चलते आम लोग अपने अपने घरों में रहकर कॅरोना जैसी बीमारी पर अंकुश लगाने में सहयोग मिल सकता है। टीआई महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि सारनी,पाथाखेड़ा एवं बगडोना लॉक डाउन का पालन पूरी तरह किया जा रहा है। पुलिस किसी के साथ भी सख्ती नही बरत रही है। परंतु लॉक डाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वही दूसरी तरफ लॉक डाउन की वजह छोटे व्यापारी बेहद परेशान हो रहे है।
लॉक डाउन से चारो तरफ पसरा सन्नाटा
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours