कोविड उपचार के लिए आठ निजी अस्पताल चिन्हित

Estimated read time 1 min read

बैतूल। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार जिले में कोविड-19 के संक्रमित मरीाजें की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत निजी अस्पतालों को कोविड उपचार के लिए प्रशासन द्वारा चिन्हित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि कोविड उपचार के लिए आशीर्वाद नर्सिंग होम रानीपुर रोड गौठाना बैतूल (30 बेड), बैतूल फ्रैक्चर एण्ड चाइल्ड हॉस्पिटल, रानीपुर रोड गौठाना बैतूल (20 बेड), नोबल हॉस्पिटल महावीर वार्ड लिंक रोड टिकारी बैतूल (18 बेड), पाढर हॉस्पिटल पाढर जिला बैतूल (50 बेड), संजीवनी हॉस्पिटल चंद्रशेखर वार्ड सदर बैतूल (20 बेड), गोवर्धन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल लिंक रोड बैतूल-20 बेड, वैष्णवी हॉस्पिटल मुलताई रोड बडोरा बैतूल (20 बेड), काकोडिय़ा हॉस्पिटल आईल मिल के पास इटारसी रोड बैतूल (18 बेड) को चिन्हित किया गया है।
इन निजी अस्पतालों को कोविड ट्रीटमेंट के इलाज का पैकेज कार्यालय में प्रस्तु्त करने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि अस्पतालों की सार्थक पोर्टल में इन्ट्री् की जा सके। साथ ही निजी अस्पतालों को प्रशासन द्वारा प्राप्त स्वीकृति अनुसार कोविड ट्रीटमेंट के लिये बेड उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
डॉ. तिवारी ने बताया कि कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते एवं बढ़ते कोविड केसेस की अधिकता होने के कारण निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में वर्तमान में इलेक्टिव सर्जरी (प्लान्ड सर्जरी) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। चिकित्सालय में सिर्फ आकस्मिक सर्जरी ही की जायेगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours