सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी में विश्व स्वास्थय दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय अंर्तराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन न्यूट्रिशन सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल चैप्टर और कैरियर कॉलेज भोपाल के सहयोग से किया गया। जिसका शीषर्क “आरोग्यम, बिल्डिग अ फेयरर हेल्दियर वर्ल्ड विथ स्पेशल रिफरेन्स टू न्यूट्रिशन इन कोविड-19 सिट्यूशन” इस अंर्तराष्ट्रीय वेबिनार का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था इस वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. वी.राजगोपाल, भूतपूर्व डायरेक्टर CPCRI प्रेसिडेंट, SHE, USA एवं सुश्री साराह हुसैन, FH University of Applied Science WWU, Germony थी। इस वेबिनार के आयोजन में प्राचार्य डॉ. प्रमिला वाधवा का बहुमुल्य योगदान रहा साथ ही IQAC प्रभारी डॉ. शोभना जैन , डॉ.रश्मि रजक, श्री प्रदीप प्रन्दाम एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त स्टाफ का योगदान रहा।