83 बूथों के कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा स्थापना दिवस

Estimated read time 1 min read

सारणी। विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में मंडल के 83 बूथों  पर 06 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को बूथ स्तर पर मनाया। जिसमें अलग-अलग बूथों के अध्यक्ष संयोजकों वार्ड के पार्षदों  एवं वार्ड के कार्यकर्ताओं ने भारत माता के पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को संपन्न किया। साथ ही साथ मंडल के अध्यक्ष नागेन्द्र निगम के कर कमलों द्वारा मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के ध्वजा रोहण करके भाजपा स्थापना दिवस मनाया। मंडल सारणी के सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर  जी भारतीय जनता पार्टी के ध्वज को फहराया । स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के जिला प्रभारी कमलेश सिंह वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा जिला मंत्री रंजीत सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा वरिष्ठ नेता जगन्नाथ डेहरिया वरिष्ठ नेता पंजाब राव बारस्कर सुधा चंद्रा महामंत्री किशोर वर्दे प्रकाश शिवहरे मंडल उपाध्यक्ष रेवा शंकर मगरदे कृष्णा साहू मंत्री विनय मदने कुबेर डोंगरे राकेश सोनी जगदीश पवार श्रीमती सुनंदा नंदू पाटिल मनोज ठाकुर अशोक बारंगे अजय साकरे बग्गा विनी रॉय जसवंत परते प्रवीण सोनी राहुल कापसे राहुल वर्मा समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर स्थापना दिवस मनाया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours