सारनी। 11 वर्षो से फरार था स्थाई वारंटी बैतूल पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटीयो का धरपकड़ अभियान के तहत सारनी एसडीओपी अभयराम चौधरी के मार्गदर्शन में सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान द्वारा गठीत टीम पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी राकेश सरेयाम ,प्रधान आरक्षक भावराव सोनी ,आरक्षक गजानंद, रमेश द्वारा प्रकरण क्रमांक 1-196/06 धारा- 379 भादवि ,2.-3038/07धारा- 279,337,338 भादवि, 3-810/10 धारा- 451,328,294,324,506,34 भादवि ,4-343/08 धारा- 327,341,323,294,34 भादवि ,5.-2485/07,6-2487/07 धारा- 458,380 भादवि में फरार स्थाई वारंटी दीनू उर्फ दिनेश पिता ओझा सलाम निवासी राजेंद्र नगर पाथाखेड़ा को ग्राम मयावाडी थाना मुलताई से दिनांक 03/04/2021को गिरफ्तार किया गया।