रानीपुर। केंद्र सरकार के कोविड टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए प्रदेश संगठन द्वारा जिले व मंडल स्तरों पर कोविड-19 टीकाकरण के जिला प्रभारी ,मंडल प्रभारी की नियुक्तियां की गई। इसी तारतम्य में मंडल घोड़ाडोंगरी के कोविड-19 टीकाकरण प्रभारी जतिन अहूजा एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीकाकरण सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें 60 वर्ष से अधिक की उम्र के वृद्धजनों को टीकाकरण संबंधी जानकारी एवं टिका लगाने की व्यवस्था कराई जा रही है ।शुभारंभ अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र मालवीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा शुरू से सेवाभाव की रही है माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिकों ने बहुत ही कम समय में कोरोनावायरस का टीकाकरण बहुत ही सस्ते दाम में खोज निकाला है साथ ही बहुत ही कम समय में इतनी अधिक मात्रा में टीकाकरण की व्यवस्था सरकार ने बखूबी ढंग से अपनी सक्रियता दिखाई है कोरोनावायरस का कहर को लगभग 1 वर्ष पूरा होने जा रहा है इस पूरे 1 वर्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष भर सेवाभाव के रूप में गरीब परिवारों को अनाज, भोजन आवागमन की व्यवस्था अथवा समस्त भारत भर में छोटे बड़े कार्यकर्ताओं द्वारा वृहद स्तर पर मास्क वितरण का कार्यक्रम भी भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। शुभारंभ के अवसर टीका लगाने आए बुजुर्गों को पार्टी द्वारा माला एवं फल देकर सम्मानित किया गया  टीकाकरण शुभारंभ कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा ने भी कार्यकर्ताओं व आमजन को संबोधित किया ।साथ ही टीकाकरण की उपलब्धता व उसके लगाने संबंधी जानकारी मुख्य स्वास्थ्य विकासखंड अधिकारी संजीव शर्मा ने बताई कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके,  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा,मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश महेतो, भाजपा वरिष्ठ नेता  श्याम कुरारिया, प्रशांत गावंडे , महेश अग्रवाल रघुवंशी जी,मंडल के महामंत्री एवं कोविड 19 के टीकाकरण के मंडल प्रभारी जतिन आहूजा मंडल महामंत्री बिजिलाल धुर्वे ,मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, देवीप्रसाद जयसवाल, आशीष वागद्रे , मंडल के कोषाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल,मंडल मंत्री राकेश अग्रवाल जी कोविड 19 टीकाकरण के मण्डल सहप्रभारी सिद्धार्थ बिहारे, दीपक धोटे, मुकेश गायकवाड़, नीलेश ताराम, शैलेन्द्र सिलार, वासु कुमरे विशाल साहू, अनिल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *