स्वतंत्रता की 75 वी जयंती पर संस्कार भारती गुमनाम क्रान्तिकारियों का इतिहास राष्ट्र के समक्ष रखेगी

Estimated read time 0 min read

सारनी। पूरे देश में आजादी के बाद स्वतंत्र  भारत मे उपेक्षित महानायक,  क्रान्तिकारी एवं देश भक्तो को षडयंत्र पूर्वक भुलाया गया। राष्ट्रीय  स्वयंसेवक संघ के मार्ग दर्शन में प्रमुख  संगठन  संस्कार भारती, इतिहास संकलन, साहित्य परिषद, प्रज्ञा प्रवाह एवं प्रचार विभाग मिलकर ऐसे उपेक्षित गुमनाम क्रान्तिकारीयो का वास्तविक इतिहास देश के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। जिन देश भक्तो के कारण आज हम स्वतंत्र है। स्वार्थ के कारण उन्हें भुला दिया गया है। उक्त विचार संस्कार भारती सारनी ईकाई की टोली बैठक में अंबादास सूने नर्मदापुरम  संभाग के संयोजक ने व्यक्त किये।  इसके पूर्व  नटराजन पूजन कर संस्कार भारती का  ध्येय गीत से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । श्री सूने ने बताया कि मध्य भारत प्रांत की बैठक में भी आजादी की 75 वी जयंती पर देश में नया इतिहास रचा जायेगा। इस मौके पर 13 अप्रैल को वर्ष प्रतिपदा है , नया वर्ष का  भव्य आयोजन किया जाएगा।  सारनी ईकाई  की बैठक दुर्गा मंदिर के परिसर में  संपन्न हुई।   संस्कार भारती के अध्यक्ष अंबादास सूने  एवं महामंत्री दीपक वर्मा ने बताया कि आगामी कार्यक्रम  नये वर्ष का उत्सव भव्य रूप में आयोजित  किया  जाएगा। यह कार्यक्रम राजडोह पर तवा नदी के तट पर  होगा।
जिसमें सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित होगें। इस अवसर पर संस्कार भारती सारनी ईकाई के साहित्य विधा प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, मोतीराम जवणे, बाबूराव गीद उपाध्यक्ष, संतोष प्रजापति, हरिओम कुशवाहा, सदाराम पवार, आई टी सेल प्रमुख मनीष चौहान , मातृ शक्ति प्रमुख शुभ्रा केसरवानी, प्रतिभा ठाकुर, शाम्भवी चोरसिया उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours