सारनी। वार्ड पार्षद और वार्डवासियों की मांग पर नपाध्यक्ष के द्वारा 3 वार्डो में 35 लाख 85 हजार रूपये की लागत के कार्यो का भूमिपूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नपाध्यक्ष आशा भारती द्वारा नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल एवं सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में 35 लाख 85 हजार की लागत से होने वाले निर्माण कार्यो का भूमिपूजन गुरुवार को किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 24 शास्त्री नगर पाथाखेड़ा में 13 लाख 25 हजार की लागत से समतलीकरण एवं एक्यूप्रेशर पेवर ब्लॉक निर्माण, वार्ड क्रमांक 18 वार्ड में 15 लाख 67 हजार की लागत से आरसीसी रिटर्निंगवाल एवं वार्ड क्रमांक 11 में विजयासन मंदिर एवं शहीद कशमीरा स्मारक स्थल के चारो ओर 6 लाख 93 हजार की लागत से बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष भारती द्वारा उपयंत्री रविन्द्र वराठे, नितिन मीणा एवं ठेकेदारो को स्पष्ट निर्देश दिए की सभी कार्य जल्द से जल्द प्रारम्भ किये जाये विशेषकर वार्ड क्रमांक 18 का आरसीसी रिटर्निंगवाल जिससे कि बारिश के पहले-पहले लोगो की समस्या का समाधान हो सके, साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ होने चाहिए, और वार्डवासियों से अपील की गयी कि निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी कमी लगने पर तत्काल उनके मोबाइल नंबर पर सुचना प्रदान करने का कष्ट करें। वही इस अवसर पर नपा अध्यक्ष आशा भारती, नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल ,पार्षद एवं नपा सभापति बबलू वामनकर, शायरा बानो, शांतिलाल पाल, नेहरू बेले, क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार नन्हे चन्द्रवंशी, संदीप झपाटे, विक्की सिंह, मंजू देवी, संतोष ढाली, महिला कांग्रेस की शोभादत्ता, दिलीप झोड़, संजय, राहुल पाटिल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती, नपा इंजीनियर रविन्द्र वराठे, नितिन मीणा, समयपाल सुनील सहारे सहित दर्जनों वार्डवासी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *