बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेष महामंत्री एवं कोविड 19 टीकाकरण अभियान के प्रदेष प्रभारी भगवानदास सबनानी ने प्रदेष अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देषानुसार जिलाध्यक्षो की सहमति से कोरोना मुक्त भारत के लिए अभियान के जिला प्रभारीयो की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार बैतूल जिले से युवा नेता कृष्णा गायकी को जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से टीकाकरण अभियान का जिला प्रभारी घोषित किया गया है। नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा गायकी ने जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सहित प्रदेष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जिले के सभी ज्येष्ठ ,श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ से अभियान में सहयोग की अपील की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *