सारनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिला विधायक एवं महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर खिंचवाने का अमानवीय कृत्य किया गया जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 25 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में किया गया ।इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम द्वारा कहा  की राजनैतिक स्टंट बाजी के कारण महिलाओ के सम्मान पर कुटहारा धात किया गया है इस तरह के कृत्य महीलाओ के महिलाओं का सम्मान धूमिल होता है । मंडल उपाध्यक्ष सविता डेहरिया, राजकमल पवार, आशा डेहरीया द्वारा कहा गया की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा जो कृत्य किया गया वह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का एवं उनके राजनीतिक पतन का मुख्य कारण है लगातार कांग्रेसी नेताओं द्वारा इस तरह के कृत्य किए जाते हैं जिससे महिला अस्मिता एवं सम्मान पर ठेस पहुंचती है। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नपा उपाध्यक्ष भिम बहादुर थापा, नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अगवाल, महामंत्री किशोर बरदे, प्रकाश शिवहरे ,जीपी सिंह, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राज कमल पवार , आशा डेहरिया ,लक्ष्मी कैथवास, माला धुवे,लता कैथवास, कंता पवार, हेमलता साहू, आशा धुर्वे, शिवकली धुर्वे, मंडल उपाध्यक्ष शिबू सिंह, नरेन्द्र उधडे, विरु सोनारे उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *