सारनी। सारनी से सटे हुए आधा दर्जन गांव के आदिवासी रेत माफिया के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। बुधवार को दो दर्जन आदिवासियों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे,सारनी नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, किशोर मोहबे एवं पूर्व जनपद सदस्य मानू मर्सकोले के नेतृत्व में सारनी थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम का ज्ञापन सहायक उप निरीक्षक एन के पाल को सौंप कर रेत ठेकेदार के करिन्दों के खिलाफ करवाई एवं ग्रामीण आदिवासियों के जान माल की सुरक्षा की मांग की। पुलिस को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेत ठेकेदार के आदमी हथियार लेकर गावों में घूम रहे हैं एवं ग्रामीणों को धमकाकर अवैध रूप से रुपयों की उगाही कर रहे हैं।ग्राम बाकुड़, डुलारा, डंगवा,जमखोदर के आदिवासियों ने पुलिस को बताया कि बाकुड़ क्षेत्र मे खदान की नीलामी नही होने के वावजूद रेत ठेकेदार के आदमी हथियार लेकर ग्रामीणों में खौफ पैदा कर रहे हैं। बजरी,मिट्टी,एवं ईंट का परिवहन करने वाले,टैक्टर चालकों को रोकर रुपयों की वसूली कर रहे है। पूर्व जनपद सदस्य मानू मर्सकोले ने बताया कि अभी पुलिस को ज्ञापन सौंप कर कारवाई की मांग की है। शुक्रवार को सभी ग्रामीण बैतूल जा कर कलेक्टर को ज्ञापन देगें। इस अवसर पर रमसा बैठे,राजू बैठे,राय सिंग,मंगल कमरे,मुन्ना उइके सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *