• स्वरोजगार करने वाली महिलाओं किया सम्मान
  • एसडीओपी एवं टीआई की अनूठी पहल

सारनी। आज ही नही महिलाओं का सदैव सम्मान होना चाहिए। समाज को सही दिशा एवं संस्कार देने का भार महिलाओं के जिम्मे है। उपरोक्त उदगार महिला दिवस के अवसर पर सारनी टीआई महेंद्र सिह चौहान ने व्यक्त किए है। सोमवार को महिला दिवस के मौके पर एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिह ने थाने में महिला डेस्क प्रभारी अलका राय एवं महिला पुलिस कर्मियो का पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान किया। सब इंस्पेक्टर अलका राय ने कहा कि एसडीओपी,टीआई एवं साथी पुलिस कर्मियो से हमेशा ही संम्मान एवं सहयोग मिला है। उन्होंने कहा की महिलाओं की थाने में मौजूदगी से शिकायत करने वाली महिलाओं को खुलकर बात करने बल मिलता है। इतना ही महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाता है। एसडीओपी श्री चौधरी एवं टीआई महेन्द सिह ने महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी के साथ सड़को पर स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं का संम्मान किया। एसडीओपी एवं टीआई ने सब्जी एवं गन्ने का जूस बेचने वाली महिलाओं के काम की सराहना करते हुए उनकी जमकर तारीफ की। कामकाजी महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों के संम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस के इस अनूठे पहल को सराहा। टीआई श्री सिह ने कहा की महिला दिवस पर सड़को पर दुकाने लगाकर परिवार को पालने वाली महिलाओं का सम्मान करके मुझे बेहद खुशी मिली है। एसडीओपी श्री चोधरी ने कहा की महिलाओं की सुरक्षl एवं संम्मान पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा की महिला अपराधो पर अंकुश लगाने में पुलिस को सफलता मिली है। सारनी अनुभाग में 51 लापता बालिकाओ का सुराग लगाकर 49 बालिकाओ को बरामद उनके परिवार जनो को सौपा गया है। इतना ही नही बालिका से दुराचार करने वाली आरोपी को चार घण्टे में गिरफ्तार करने के बाद मात्र 7 दिनों में चालान पेश किया है।
महिलाओं ने निकली रैली
जिला प्रशासन एवं एसपी के निर्देशन में महिला दिवस पर रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं का कई स्थानों पर सम्मान किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *