• पांच आरक्षको को मिली पदौन्नति

सारनी। जिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने जिले में पदस्थ आरक्षको की पदोंन्नति की सूची जारी की है। सारनी थाने में पदस्थ 5 आरक्षको को पदोंन्नति मिली है। पदोन्नति के बाद प्रधान आरक्षक बने आरक्षको को टीआई महेंद्र सिह चौहान ने बैच लगाकर बधाई दी है। टीआई सिह ने बताया कि सारनी थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद सिह, कुवरलाल बरबड़े, रामदास, रंजना ठाकुर, पूनम तिवारी को पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नत के बाद नई जिम्मेदारी मिलेगी। सभी पदोन्नत आरक्षको के उज्ज्वल भविष्य की कामनाए करते हुए बधाई दी है। पदोन्नत प्रधान आरक्षको ने एसपी, एएसपी, एसडीओपी अभयराम चोधरी, टीआई महेंद्र सिह चौहान का मार्गदशर्न में काम करने का अवसर मिला है। खासतौर पर एसडीओपी श्री चौधरी एवं महेंद्र सिह चौहान ने बेहतर कार्य करने के गुर सिखाये है। थाना सारनी के  सब इंस्पेक्टर रवि ठाकुर, राकेश सरेआम, अलका राय,एएस आई फते बहादुर, पाल, मुज्जफर हुसेन, दिनेश झरबड़े, रोशन, शेलेन्द्र सिह, विकास, भुपेन्द सहित स्टाप ने पदोन्नत हुए प्रधान आरक्षको बधाई दी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *