- ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराकर मनाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान का जन्म दिवस
सारनी। स्वर्णिम मध्यप्रदेश के आधार स्तंभ मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जनप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे के नेतृत्व में बगडोना छतरपुर रोड पर स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराकर फल वितरित कर सेवा दिवस के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष मोहन मोरे ने कहा की सेवा भाव के उद्देश्य से ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रदेश की जनता के सेवक के रूप में शिवराज सिंह जी की पहचान है उसी को चरितार्थ करने के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस को मंडल सारनी ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रूप में वृद्धजनों की सेवा कर मनाया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के महामंत्री फूलचंद यादव ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा ईश्वर सेवा से कम नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा सदैव ही वृद्धजनों की चिंता की जाती है इसीलिए मंडल सारणी ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने आज वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया एवं वद्धजनो को फल वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल सारणी अध्यक्ष मोहन मोरे,महामंत्री फुलचंद यादव, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, ललीत यादव, सुरेंद्र नरे, परशुराम मसकोले,मानु मसकोले, दिनेश यादव, महेश यादव, कैलाश साहू, रामाधार वर्मा, सुनील यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours