- मंगलवार रात 8 बजे आयोजित हुआ रामसत्ता प्रतियोगिता का शुभारंभ समापन बुधवार रात 11 बजे
सारनी। ग्राम पंचायत सलैया के मेघनाथ मोहल्ले में पिछले 35 वर्षों से श्री मेघनाथ बाबा रंग पंचमी मेला एवं रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन होता चला आ रहा है। दो दिवसीय श्री मेघनाथ बाबा रंग पंचमी एवं रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन 35 वर्ष पूर्ण होने की अवसर पर इस तरह का कार्यक्रम और भी भव्य रूप दिया जा रहा है।आयोजन समिति के राजू नागवंशी,अमर चक्रवण, बाबूलाल चक्रवान,एकराज यादव ने बताया कि मंगलवार शाम 8 बजे नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें नृत्य प्रतियोगिता प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार से नवाजा ने का काम किया गया।जबकि 18 मार्च को रामसत्ता का शुभारंभ किया गया जिसका समापन 19 मार्च को रात किया जाएगा। जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले रामसत्ता प्रतियोगिता दल को पुरस्कार करने का काम किया जाएगा। इस रामसत्ता प्रतिस्पर्धा में 10 मंडलों ने भाग लेने का काम किया है। जिसमें सरस्वती मंडल बुधवाडा,वाणी मंडल सिंधोडी, ठाकुर मंडल हिगनासिर,श्याम मंडल मोकलवाड़ा,वाल्मीकि मंडल श्रीढाना चुरना,सरस्वती मॉडल चूनाहजूरी,नवज्योति मंडल धपाडा,शिव ज्योति सरगम मंडल मायावनी, शिव ज्योति सरगम मंडल तिलाडेया,महावीर मंडल ने प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का काम किया है। वर्तमान समय में रंग पंचमी मेला एवं रामसत्ता प्रतियोगिता का दौर जारी है। आयोजक समिति के लक्ष्मण भोरसे,मिश्रीलाल परतें,कन्हैया यादव,श्यामू परतें, शिवदिन ने जानकारी देते हुए बताएं की सन 1990 में ग्राम पंचायत सलैया के निवासियों के माध्यम से श्री मेघनाथ बाबा रंग पंचमी मेला एवं रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और तब से लगातार 35 वर्षों से इस कार्यक्रम का आयोजन होता चला आ रहा है। समिति के पदाधिकारी ने बताया कि दो दिनों तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मंच का संचालन महेंद्र मेहरा और बाबूलाल चक्र वहां शिक्षक के माध्यम से किया जाएगा जबकि इस सिरी मेघनाथ बाबा रंग पंचमी मेला एवं रामसत्ता प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के अलावा जिला जनपद सदस्य संगीता श्याम परते और भाजपा सारनी ग्राम मंडल दीपक पटेल की उपस्थिति में इसका समापन करने का कार्य किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
खेल खिलौने और मिठाइयों की दुकान मेले में
साल में एक बार श्री मेघनाथ बाबा रंग पंचमी मेला एवं रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम सलैया के मेघनाथ मोहल्ले में आयोजित किया जाता है। इस मेले में रौनक आ सके इसे देखते हुए समिति के पदाधिकारी के माध्यम से स्थानीय एवं बाहरी व्यापारियों को मेले में आमंत्रित करके मेले की शोभा बढ़ाने का काम किया जाता है। इस मेले में भी खेल खिलौने के अलावा मिठाई सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों का संचालन व्यापारियों के माध्यम से किया जाता रहा है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से ग्राम पंचायत समिति एवं आयोजक मंडल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था करने का काम किया जाता है।
रामसत्ता प्रतियोगिता में 9 मंडली को दिया जाएगा पुरस्कार
35 वर्षों से श्री मेघनाथ बाबा रंग पंचमी मेला एवं रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत सलैया में आयोजित किया जाता रहा है,जिसमें रामसत्ता प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाली टीम को 310001,द्वितीय पुरस्कार पाने वाले टीम को 210001 और तृतीय पुरस्कार पाने वाले मंडली को 15001 रुपए तथा चौथा पुरस्कार लेने वाले मंडली को 13001 रुपए,पांचवा पुरस्कार 11001 रुपए और छटवा पुरस्कार 9001 रुपए,सातवां पुरस्कार 70001,आठवां पुरस्कार 60001 और नौवां पुरस्कार 5001 रुपए के रूप में रखा गया है।
एकल नृत्य प्रतियोगिता
श्री मेघनाथ बाबा मेले में एकल नृत्य प्रतियोगिता में पांच पुरस्कार आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रथम पुरस्कार 2101 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1501 रुपए,तिसरा पुरस्कार 1101, चतुर्थ पुरस्कार 701 रुपए और पंचम पुरस्कार 501 रुपए निर्धारित किया गया है वही सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3101 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 2101,तिसरा पुरस्कार 1101 रुपए,चतुर्थ पुरस्कार 901 रुपए,पंचम पुरस्कार 701 रुपए निर्धारित किया गया है जिसका वितरण करने का कार्य मुख्य अतिथि के माध्यम से किया जाएगा।
+ There are no comments
Add yours